चंडीगढ़ 31 दिसम्बर (जगदीश कुमार) नए साल के जश्न को लेकर चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चंडीगढ़ पुलिस ने यूनियन टेरिटरी में व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी कंवरदीप कौर ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि शहर में करीब 1100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही 17 डीएसपी और कई इंस्पेक्टर भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।सुरक्षा इंतज़ामों के तहत शहर और सीमावर्ती इलाकों में कुल 70 स्थानों पर नाकाबंदी की जाएगी। इसके अलावा क्लबों, बार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों के पास भी विशेष चेकिंग की जाएगी, ताकि नशे में वाहन चलाने और अन्यअव्यवस्थाओं पर रोक लगाई जा सके।एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि खुले स्थानों पर, जहां बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने की संभावना है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे नए साल का जश्न शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और दूसरों को भी शांति से जश्न मनाने दें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, सरकार सख्त

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़ 21 अप्रैल 2026 हरियाणा में निजी बस संचालकों की…
Share to :

पंजाब विधानसभा बजट सत्र में कई अहम मुद्दे उठे, डेराबस्सी को ‘गेटवे ऑफ पंजाब’ बनाने की मांग खैरा मामले पर हंगामे के आसार

चंडीगढ़ 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ Punjab Legislative Assembly के…
Share to :

पंजाब में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000-₹1500, ‘मुख्यमंत्री मावा-धियां सरकार योजना’ की घोषणा

चंडीगढ़ 9 मार्च2026 (जगदीश कुमार) पंजाब की भगवंत मान सरकार ने महिलाओं…
Share to :

पंजाब को एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेज़बानी, जालंधर-मोहाली में होंगे मुकाबले

चंडीगढ़ 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के…
Share to :