हिमाचल प्रदेश 10 जनवरी (दैनिक खबरनामा)हिमाचल प्रदेश
सरकार ने राज्य के अति गरीब परिवारों के लिए बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि प्रदेश के 27,715 ऐसे पात्र परिवार, जो अब तक कच्चे मकानों में जीवन यापन कर रहे हैं, उन्हें सरकार की ओर से पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित आवास केवल एक बुनियादी जरूरत नहीं, बल्कि हर नागरिक का सामाजिक अधिकार है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी गरीब परिवार असुरक्षित और जर्जर घर में रहने को मजबूर न रहे।पंचायती राज विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम सुक्खू ने विभाग को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।सरकार के इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हजारों जरूरतमंद परिवारों को न सिर्फ छत मिलेगी, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। यह कदम राज्य में सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :