उत्तर प्रदेश 7 जनवरी (दैनिक खबरनामा)मथुरा के राया थाना क्षेत्र के चौकी अनौड़ा अंतर्गत गांव सारस में मजदूर अमृत सिंह की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। अवैध संबंधों के चलते भतीजे ने अपने ही चाचा की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भतीजे रोहित को घटना के 20 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव के पोखर के पास झाड़ियों में एक मजदूर का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान गांव निवासी अमृत सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और परिजनों से पूछताछ की।
जांच में सामने आया कि आरोपी रोहित के अपनी चाची से अवैध संबंध थे। जब चाची ने संबंध बनाने से इनकार किया तो रोहित ने चाचा अमृत सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। शनिवार रात उसने चाचा को शराब पिलाई और मौका पाकर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गोबिंदसागर झील के कायाकल्प की 1500 करोड़ की परियोजना ठप, चार साल बाद भी नहीं शुरू हुआ काम

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 Gobind Sagar Lake के कायाकल्प और पर्यटन…
Share to :

सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर चौथे दिन भी तेज़ी, 29 दिन में सोना ₹43 हजार और चांदी ₹1.55 लाख महंगी

नई दिल्ली 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली देश में…
Share to :

टी20 विश्वकप सेमीफाइनल में 20वें ओवर पर बड़ा खुलासा, अक्षर बोले पांच छक्के तो नहीं खाता

दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 टी20 विश्वकप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में…
Share to :

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 6 अंतरे होंगे अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया नया प्रोटोकॉल

नई दिल्ली 11 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली केंद्रीय गृह…
Share to :