हरियाणा इंद्री 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में पांच कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनियों में बनाई गई सड़कें और बिछाई गई सीवरेज पाइपलाइन पूरी तरह तोड़ दी गईं।
इस अभियान में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मार्केट कमेटी सचिव जसबीर की तैनाती की गई थी। किसी भी संभावित विरोध को देखते हुए DTP टीम के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। दिनभर चली कार्रवाई में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया।प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, गांव फाजिलपुर में करीब 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। वहीं, अनाज मंडी के सामने सेलर भूमि पर लगभग 3.5 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित कॉलोनी में बिछी सीवरेज पाइपलाइन को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। बताया गया कि ऊंची बाउंड्री होने के कारण यह कॉलोनी लंबे समय तक प्रशासन की नजर से बची रही।
अवैध रूप से प्लॉट बेचने का खेल उजागर DTP गुंजन वर्मा ने बताया कि कुछ कॉलोनाइजर ‘फुल पेमेंट एग्रीमेंट’ के नाम पर लोगों को प्लॉट बेच रहे हैं, जो पूरी तरह अवैध है। ऐसे कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही अवैध कॉलोनियों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि आम जनता इनके झांसे में न आए।आमजन से सख़्त अपीलDTP विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें, क्योंकि इन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी है। भविष्य में इन कॉलोनियों में होने वाले किसी भी निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा। आमजन से कहा गया है कि वे अपनी मेहनत की कमाई को अवैध निवेश में बर्बाद न करें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कसनी गांव से कर्तव्य पथ तक फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनकर की प्रेरक उड़ान, जिसने 77वें गणतंत्र दिवस पर देश का तिरंगा गर्व से लहराया

हरियाणा 27 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के एक छोटे…
Share to :

हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव का ऐलान, BJP-कांग्रेस में बढ़ी हलचल

हरियाणा 18 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के…
Share to :

महज 17 साल की अरनाया ठाकुर का एशियाई खेलों के लिए चयन, अंडर-57 किग्रा वर्ग में बढ़ाया हरियाणा का मान, कोच हरजिंदर सिंह के मार्गदर्शन में रचा इतिहास

हरियाणा 25 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला की बेटी…
Share to :

हार्ट सर्जरी के बाद आज से फिर पूरी रफ्तार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी

हरियाणा 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी…
Share to :