कन्नौज 9 जनवरी(दैनिक खबरनामा) कन्नौज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर कन्नौज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योगी सरकार में मंत्री एवं कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह ने बड़ा बयान दिया।
संदीप सिंह ने कहा कि “बाबू जी को श्रीराम के लिए सरकार की भी चिंता नहीं थी, इसी कारण मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कारसेवकों को रोकने की कोई कोशिश नहीं की।मंत्री संदीप सिंह ने आगे कहा कि यदि उस समय कोई और मुख्यमंत्री होता तो वह कारसेवकों पर गोलियां तक चलवा सकता था, लेकिन रामभक्त कल्याण सिंह ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह अक्सर कहा करते थे श्रीराम के लिए एक नहीं, सैकड़ों सरकारें भी कुर्बान कर दूं।संदीप सिंह सदर क्षेत्र के मुक्ता काशी मंच में आयोजित कल्याण सिंह की जन्म जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बांद्रा के पाली विलेज में 90 साल पुराने इंडो-पुर्तगाली बंगले में खुला मलाइका अरोड़ा का रेस्टोरेंट, सेलेब्रिटीज़ का नया हॉट स्पॉट बना ठिकाना

मुंबई 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा) के बांद्रा इलाके का पाली विलेज इन…
Share to :

सोना-चांदी में जारी बड़ी गिरावट! MCX पर हफ्ते की शुरुआत में ही कीमतों में भारी क्रैश

नई दिल्ली 16 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली सोना-चांदी की कीमतों…
Share to :

आईएसबीटी में संडे मार्केट बना अव्यवस्था की वजह, तीसरे रविवार भी लगा भारी जाम

उत्तराखंड 13 जनवरी( दैनिक खबरनामा )देहरादून का संडे मार्केट रेंजर्स ग्राउंड से…
Share to :

पश्चिमी देशों को भारत का दो-टूक संदेश जयशंकर के जवाब से बदली वैश्विक कूटनीति की दिशा

दिल्ली 15 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। जर्मन चांसलर द्वारा प्रधानमंत्री…
Share to :