नई दिल्ली 16 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर ओपनिंग के साथ ही दोनों कीमती धातुओं में जोरदार गिरावट दर्ज की गई।बीते सप्ताह मामूली उछाल के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी के दाम धड़ाम हो गए। 5 मार्च एक्सपायरी वाली वायदा चांदी पिछले बंद भाव 2,44,360 रुपये प्रति किलो से गिरकर 2,35,503 रुपये प्रति किलो पर आ गई। यानी ओपनिंग के साथ ही चांदी में 8,857 रुपये प्रति किलो की भारी गिरावट दर्ज की गई।अगर चांदी के हाई लेवल की बात करें तो 29 जनवरी को MCX पर चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का लाइफ टाइम हाई बनाया था। उस स्तर से अब तक चांदी 1,84,545 रुपये प्रति किलो तक टूट चुकी है। यानी निवेशकों को बड़ा झटका लगा है।वहीं सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। गोल्ड रेट एक झटके में 1,700 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया।बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के चलते सोना-चांदी में यह गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में बाजार की चाल अंतरराष्ट्रीय रुझानों पर निर्भर करेगी।
फिलहाल निवेशकों के लिए यह समय सतर्क रहने का है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर चौथे दिन भी तेज़ी, 29 दिन में सोना ₹43 हजार और चांदी ₹1.55 लाख महंगी

नई दिल्ली 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली देश में…
Share to :

बिहार, ओडिशा और हरियाणा में NDA का दबदबा, 9 राज्यसभा सीटों पर जीत

दैनिक खबरनामा 17 मार्च 2026 नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने राज्यसभा चुनाव…
Share to :

लोकसभा में अनुशासन पर सख्त हुए ओम बिरला बातचीत कर रहे सांसदों को लगाई फटकार, बोले – सदन की गरिमा बनाए रखें

नई दिल्ली 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष…
Share to :

हापुड़ में अतिक्रमण से कराहता शहर, अख़बार में खबर छपते ही जागे अधिकारी अतिक्रमण हटाओ अभियान’ बनकर रह गया औपचारिकता

उत्तर प्रदेश 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हापुड़, उत्तर प्रदेश नगर के अधिकांश…
Share to :