हिमाचल प्रदेश 9 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से गर्व करने वाली खबर सामने आई है। निरमंड तहसील के नावा गांव की बेटी ज्योति (जागृति) ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से निरमंड क्षेत्र सहित पूरे कुल्लू जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।जागृति को देशभक्ति का जज्बा विरासत में मिला है। उनके पिता तेजा देव वर्तमान में आईटीबीपी में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और उत्तर-पूर्वी सीमा पर देश सेवा कर रहे हैं। वे वर्ष 2010-11 में संयुक्त राष्ट्र के अफ्रीका शांति मिशन में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।वहीं, जागृति की माता अरुणा देवी एक गृहिणी हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी बेटियों की शिक्षा के लिए कड़ा संघर्ष और त्याग किया। जागृति की छोटी बहन कृतिका भी मेधावी छात्रा हैं और वर्तमान में सेंट बीड्स कॉलेज, शिमला से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।जागृति की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और परिवार के सहयोग से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, शिमला में मतदाता सूची जारी

हिमाचल प्रदेश 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं…
Share to :

मनाली में बर्फबारी बनी आफ़त 24 घंटे से जाम में फंसे हजारों सैलानी, ईंधन और ठंड ने बढ़ाई मुसीबत

हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश का पर्यटन स्थल…
Share to :

केंद्र ने सुनी हिमाचल की आवाज़ 249 सड़कों के लिए 2,300 करोड़ मंजूर, अप्रैल से शुरू होंगे काम

शिमला 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी राहत की…
Share to :

32 साल बाद जनवरी में शिमला की रात इतनी गर्म, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री पहुंचा

हिमाचल प्रदेश 13 जनवरी ( दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला…
Share to :