चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026( जगदीश कुमार ) चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का चेक गणराज्य और नीदरलैंड्स का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री की पॉलिटिकल क्लीयरेंस (राजनीतिक मंजूरी) को लंबित रखते हुए कोई जवाब नहीं दिया, जिसके चलते तय कार्यक्रम के अनुसार यात्रा संभव नहीं हो सकी।यह तीसरी बार है जब मुख्यमंत्री भगवंत मान को विदेश यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी नहीं मिल पाई है। इससे पहले जनवरी महीने में भी उन्हें यूनाइटेड किंगडम (यूके) और इज़राइल जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। वहीं, इससे पहले फ्रांस यात्रा की मंजूरी भी पेरिस ओलंपिक के दौरान रोकी गई थी।मुख्यमंत्री मान को अगले महीने होने वाले पंजाब इन्वेस्टर्स समिट से पहले यूरोप में निवेशकों से मुलाकात कर राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना था। सरकार का उद्देश्य विदेशी निवेश, शिक्षा क्षेत्र में सहयोग और प्रवासी पंजाबियों से संपर्क मजबूत करना बताया जा रहा था।विदेश यात्रा के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किसी भी मुख्यमंत्री को आधिकारिक दौरे से पहले विदेश मंत्रालय (MEA) से राजनीतिक मंजूरी लेना जरूरी होता है। हालांकि, विदेश मंत्रालय आमतौर पर मंजूरी देने या न देने के कारण सार्वजनिक नहीं करता।इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर विपक्ष शासित राज्यों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस तरह की रोक पंजाब के विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग की संभावनाओं को प्रभावित करती है।बार-बार मंजूरी न मिलने से केंद्र और पंजाब सरकार के संबंधों में बढ़ते तनाव की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।
You May Also Like
मोबाइल और सोशल मीडिया पारिवारिक रिश्तों में ला रहे दूरी राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया
- Vishal
- January 29, 2026
टैगोर थिएटर में डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म ‘ड्रीम लाइफ’ का प्रीमियर, स्लो लिविंग की वास्तविकता से रू-ब-रू हुए दर्शक
- Vishal
- February 10, 2026
सुखना झील के सूखने पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बिल्डर माफिया–नौकरशाहों की मिलीभगत पर जताई चिंता
- Vishal
- January 21, 2026
चंडीगढ़ प्रशासक की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटियों के अध्यक्षों की बैठक, खेल विकास पर विशेष चर्चा
- Vishal
- January 31, 2026