चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026( जगदीश कुमार ) चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का चेक गणराज्य और नीदरलैंड्स का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री की पॉलिटिकल क्लीयरेंस (राजनीतिक मंजूरी) को लंबित रखते हुए कोई जवाब नहीं दिया, जिसके चलते तय कार्यक्रम के अनुसार यात्रा संभव नहीं हो सकी।यह तीसरी बार है जब मुख्यमंत्री भगवंत मान को विदेश यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी नहीं मिल पाई है। इससे पहले जनवरी महीने में भी उन्हें यूनाइटेड किंगडम (यूके) और इज़राइल जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। वहीं, इससे पहले फ्रांस यात्रा की मंजूरी भी पेरिस ओलंपिक के दौरान रोकी गई थी।मुख्यमंत्री मान को अगले महीने होने वाले पंजाब इन्वेस्टर्स समिट से पहले यूरोप में निवेशकों से मुलाकात कर राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना था। सरकार का उद्देश्य विदेशी निवेश, शिक्षा क्षेत्र में सहयोग और प्रवासी पंजाबियों से संपर्क मजबूत करना बताया जा रहा था।विदेश यात्रा के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किसी भी मुख्यमंत्री को आधिकारिक दौरे से पहले विदेश मंत्रालय (MEA) से राजनीतिक मंजूरी लेना जरूरी होता है। हालांकि, विदेश मंत्रालय आमतौर पर मंजूरी देने या न देने के कारण सार्वजनिक नहीं करता।इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर विपक्ष शासित राज्यों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस तरह की रोक पंजाब के विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग की संभावनाओं को प्रभावित करती है।बार-बार मंजूरी न मिलने से केंद्र और पंजाब सरकार के संबंधों में बढ़ते तनाव की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

राहुल गांधी के एक बयान से गरमाई पंजाब की सियासत, कैप्टन की कांग्रेस में वापसी पर चर्चा

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 7 अगस्त:  पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से…

पंजाब में ‘सेहत की गारंटी’ मान सरकार लाई 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, हर परिवार को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़ 24 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार)पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार…

पंजाब यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जिमनास्टिक चैंपियनशिप का रोमांच, 45 यूनिवर्सिटी के 300 खिलाड़ी दिखा रहे हुनर

चंडीगढ़ 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-14 स्थित पंजाब…

चुनावी साल में मोहाली को मिलेगी नई सौगात, सड़कों-पार्कों के लिए 42 टेंडर जारी  

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 14 जुलाई: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही मोहाली में…