8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला ग्रुप-सी में इंग्लैंड और नेपाल के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए। इस तरह नेपाल को जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य मिला है।इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रहे युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 35 गेंदों में 55 रन ठोके, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने 32 गेंदों पर 53 रन बनाए और 4 छक्के व 3 चौके जड़े। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 71 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।नेपाल के गेंदबाजों ने भी कड़ा मुकाबला दिया। शेर मल्ला ने फिल सॉल्ट को जल्दी आउट कर इंग्लैंड को झटका दिया। नंदन यादव ने जोस बटलर को 26 रन पर पवेलियन भेजा, जबकि संदीप लामिछाने ने टॉम बैंटन को LBW आउट किया।आखिरी ओवरों में विल जैक्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए और इंग्लैंड ने अंतिम तीन ओवरों में 45 रन जोड़कर बड़ा स्कोर खड़ा किया। नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने 2-2 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

आंध्र प्रदेश श्रीशैलम मंदिर परिसर में नए साल पर डांस, अन्नसत्र के 5 कर्मचारियों पर केस दर्ज

7 जनवरी( दैनिक खबरनामा )आंध्र प्रदेश पुलिस ने श्रीशैलम मल्लिकार्जुन मंदिर से…

पेट्रोल, डीजल और ATF पर केंद्र का बड़ा कदम, विंडफॉल टैक्स में संशोधन; नई दरें 16 जुलाई से प्रभावी

दैनिक खबरनामा 16 जुलाई नई दिल्ली : अमेरिका और ईरान के बीच…

बस्ती में हाईवे पर डीजल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, दो अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश बस्ती पुलिस अधीक्षक…

राजधानी को विदेशी शहरों जैसी चमक देने की तैयारी, बड़े आयोजनों से पहले एमसीडी का विशेष एक्शन प्लान

दैनिक ख़बरनामा 12 मई 2026 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को साफ, सुंदर,…