चंडीगढ़ 5 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। शहर में ड्राइविंग प्रशिक्षण को व्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन रायपुर कलां में पहला सरकारी रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (आरडीटीसी) स्थापित करने जा रहा है। यह सेंटर लगभग चार एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने टाटा और महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों को एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी किया है। इच्छुक कंपनियां 27 फरवरी तक अपना ईओआई स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सेक्रेटरी को जमा करा सकती हैं।स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सेक्रेटरी अमित कुमार ने बताया कि अब तक लोकल कंपनियां ही रुचि दिखा रही थीं, लेकिन अब बड़ी ऑटो कंपनियां भी इस प्रोजेक्ट में आगे आ रही हैं। ईओआई मिलने के बाद कंपनियों से प्रेजेंटेशन लिया जाएगा और साइट विजिट भी कराई जाएगी। चयनित कंपनी ही सेंटर निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी।इस ट्रेनिंग सेंटर में लाइट मोटर व्हीकल (कार) और हेवी मोटर व्हीकल (बस, ट्रक) चलाने वालों को आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही नए ड्राइवरों के अलावा पहले से कार्यरत ड्राइवरों और प्रशिक्षकों को भी सड़क सुरक्षा नियमों और नई वाहन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।सबसे खास बात यह है कि प्रशिक्षण पूरा करने पर यहां से आरएलए द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस प्रमाणपत्र के आधार पर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय आवेदकों को ड्राइविंग टेस्ट से राहत मिल सकती है। कोर्स न्यूनतम 29 घंटे का होगा, जिसमें 8 घंटे सैद्धांतिक और 21 घंटे व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल रहेगा।
You May Also Like
समय की पूंजी से बन रहा सहारा ट्राइसिटी में बढ़ रहा टाइम बैंक ऑफ इंडिया का दायरा
- Vishal
- February 23, 2026
निलंबित पंजाब DIG भुल्लर की जमानत याचिका CBI कोर्ट ने खारिज की
- Vishal
- January 5, 2026
चंडीगढ़ में देर रात तक बार खोलने के प्रस्ताव का विरोध तेज, सेकंड इनिंग्स एसोसिएशन ने उठाए सवाल
- Vishal
- January 18, 2026
चंडीगढ़ में शीतलहर के चलते स्कूलों की छुट्टियां और बदली समय-सारिणी 17 जनवरी तक बढ़ी
- Vishal
- January 13, 2026