चंडीगढ़ 7 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में वाहनों की संख्या इंसानी आबादी से कहीं आगे निकल चुकी है। केंद्र शासित प्रदेश में जहां अनुमानित जनसंख्या करीब 13 लाख है, वहीं पंजीकृत वाहनों की कुल संख्या लगभग 15 लाख तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा शहर में तेजी से बढ़ते मोटराइजेशन की साफ तस्वीर पेश करता है।रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA) के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में ही 2,21,497 नए वाहन शहर में पंजीकृत हुए हैं। इस दौरान सबसे अधिक बढ़ोतरी दोपहिया वाहनों की रही, जिसने कुल वाहन संख्या में बड़ा योगदान दिया।
तेजी से बढ़ते वाहन पंजीकरण के चलते आरएलए का राजस्व भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पिछले कुछ वर्षों में आरएलए को 1,448 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विशेषज्ञों का मानना है कि वाहनों की यह बेतहाशा बढ़ोतरी न केवल ट्रैफिक दबाव बढ़ा रही है, बल्कि पार्किंग, प्रदूषण और सड़क सुरक्षा जैसी चुनौतियों को भी गंभीर बना रही है। प्रति व्यक्ति वाहन घनत्व के मामले में चंडीगढ़ देश के अग्रणी शहरों में शामिल होता जा रहा

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में बड़ी कार्रवाई अंबाला निवासी की कार से 1.214 किलो सोना और ₹1.42 करोड़ नकद बरामद, आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ 19 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में लगाए…
Share to :

चंडीगढ़ नगर निगम का 1,712 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव, सड़कों के सुधार पर 140 करोड़ खर्च होंगे

चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ नगर निगम ने वित्त वर्ष…
Share to :

Government Medical College and Hospital की नई डायरेक्टर प्रिंसिपल बनीं डॉ. रवनीत कौर

चंडीगढ़ 1 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित Government Medical College…
Share to :

रीवा (मध्यप्रदेश) | 26 दिसंबर (जगदीश कुमार) आगामी नववर्ष के मद्देनज़र रीवा जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी क्रम में रीवा पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने स्वयं शहर का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और ट्रैफिक व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। एसपी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं और ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी चौहान ने नए साल के जश्न के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजार इलाकों, होटल-ढाबों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता न किया जाए। ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, चेकिंग प्वाइंट बढ़ाने के निर्देश निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्रंक एंड ड्राइव मामलों पर विशेष सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ तुरंत चालान, लाइसेंस निरस्तीकरण और वैधानिक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही शहर में चेकिंग प्वाइंट की संख्या बढ़ाने, रात्री गश्त तेज करने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई एसपी चौहान ने यातायात पुलिस को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नववर्ष की खुशियां किसी की लापरवाही से मातम में न बदलें, इसके लिए पुलिस पूरी सख्ती के साथ नियमों का पालन कराएगी। आमजन से की शांति बनाए रखने की अपील शहर भ्रमण के दौरान एसपी ने आम नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षित, शांतिपूर्ण और मर्यादित तरीके से नववर्ष मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है और नागरिकों के सहयोग से ही शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है।

चंडीगढ़ | 32 दिसंबर (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के सेक्टर-26 क्लब के बाहर देर…
Share to :