बिरसिंहपुर 7 जनवरी (दैनिक खबरनामा)मध्य प्रदेश के सतना जिले की बिरसिंहपुर तहसील में अपराध का एक नया और चिंताजनक चेहरा सामने आया है। यहां कुछ युवक पुलिस की गिरफ्त में आने को शर्म नहीं, बल्कि शान और पहचान का जरिया मानने लगे हैं। जेल जाना अब उनके लिए सजा नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर ‘स्टेटस सिंबल’ बनता जा रहा है।गंभीर आपराधिक मामलों में जेल जाने के बाद जब ये युवक बाहर आते हैं, तो उनमें पछतावे के बजाय खुद को ‘बड़ा दादा’ साबित करने की होड़ दिखाई देती है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हथियारों, धमकी भरे गानों और टशन से भरी रीलें डालकर ये युवक खुद को कानून से ऊपर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।यह प्रवृत्ति न सिर्फ कानून-व्यवस्था के लिए खतरा है, बल्कि समाज और परवरिश पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। गली-मोहल्लों में ऐसे युवकों को “भाई जेल होकर आया है” कहकर महिमामंडित किया जाता है, जिससे उनका हौसला और बढ़ जाता है और वे अगली आपराधिक घटना के लिए जल्दी तैयार हो जाते हैं।सोशल मीडिया के दुरुपयोग ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है। रील्स और गानों के जरिए अपराध को ग्लैमराइज किया जा रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर किशोर उम्र के बच्चों पर पड़ रहा है। वे इन अपराधियों को हीरो मानकर उसी रास्ते पर चलने की सोचने लगते हैं।जब समाज अपराधी का बहिष्कार करने के बजाय उसका सम्मान करने लगे, तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरे की घंटी है। यह किसी ऊंची सोच का नहीं, बल्कि सामाजिक और मानसिक पतन का संकेत है।
पुलिस प्रशासन को चाहिए कि ऐसे ‘सोशल मीडिया गैंगस्टर्स’ पर सख्त कार्रवाई करे और अपराध के महिमामंडन पर प्रभावी रोक लगाए। साथ ही अभिभावकों को भी सजग होने की जरूरत है कि कहीं उनके घर से निकलने वाला ‘रंगबाज’ भविष्य का बड़ा अपराधी न बन जाए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

देशभक्ति की विरासत 1965 युद्ध के नायक की पोती और पूर्व सैनिक का बेटा करेंगे परेड टुकड़ी का नेतृत्व

नई दिल्ली 25 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली गणतंत्र दिवस…
Share to :

प्रेग्नेंट पत्नी के बर्थडे पर रणदीप हुड्डा ने दी ग्रैंड पार्टी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं लिन लैशराम

मुंबई 4 जनवरी( दैनिक खबरनामा) बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर जल्द…
Share to :

भारत तो आए, लेकिन JNU नहीं जा सके थे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का दिल्ली से खास जुड़ाव

नई दिल्ली 8 जनवरी (दैनिक खबरनामा)वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का भारत…
Share to :

आज से सिगरेट-पान मसाला महंगे, सरकार ने लागू किया नया टैक्स स्ट्रक्चर कीमतें 70 रुपये तक पहुंचने के आसार

नई दिल्ली 1 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली आज से…
Share to :