चंडीगढ़ 7 जनवरी ( दैनिक खबरनामा)मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही आप ने उस समर्थन को ठुकरा दिया। इसके साथ ही आप ने कांग्रेस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है।इस घटनाक्रम के बाद दोनों दलों के बीच इंटरनेट मीडिया पर तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर साझा की और कांग्रेस पर हमला बोला।जरनैल सिंह ने पोस्ट में लिखा कि एक तरफ कांग्रेस खुद को भाजपा की कट्टर विरोधी बताती है, वहीं दूसरी ओर सत्ता में साझेदारी करती नजर आती है। उन्होंने कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक पाखंड करार दिया।आप के इस रुख के बाद कांग्रेस ने पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी को भाजपा की ‘बी टीम’ बताया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पूरा विवाद आगामी नगर निगम चुनावों की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें दोनों दल एक-दूसरे पर बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026