10 जनवरी(दैनिक खबरनामा)बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI की कार्रवाई ने पूरे सिस्टम में हड़कंप मचा दिया है। केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (CPRI) में तैनात संयुक्त निदेशक राजाराम मोहनराव को रिश्वतखोरी के आरोप में बन गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि अधिकारी ने एक निजी कंपनी से 9.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन जब CBI ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की तो मामला कहीं ज्यादा बड़ा निकला।रेड के दौरान
CBI अधिकारियों को घर के एक कोने में रखे तीन बड़े सूटकेस मिले। जैसे ही सूटकेस खोले गए, अंदर नोटों की गड्डियां देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। जांच में कुल 3.76 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए, जिसे गिनने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।इस मामले में सुधीर ग्रुप के निदेशक अतुल खन्ना को भी CBI ने गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रिश्वत की रकम लाखों में तय हुई थी, लेकिन काली कमाई करोड़ों में जमा की जा रही थी।CBI की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं। अलमारियों में नहीं, बल्कि सूटकेस में भरकर रखी गई यह नकदी उस गंदे खेल की गवाही दे रही है, जो सिस्टम के भीतर दीमक की तरह फैल चुका है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

14 जनवरी के बाद बदल सकता है PMO का ठिकाना, सेवा तीर्थ परिसर होगा नया केंद्र

दिल्ली 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा) दिल्ली लगभग एक ऐतिहासिक बदलाव के तहत…
Share to :

केरल में एनडीए दफ्तर का उद्घाटन, किरेन रिजिजू ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली 23 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली केरल में…
Share to :

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड का अलर्ट पारा 3 डिग्री से नीचे गिरने की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली 12 जनवरी ( दैनिक खबरनामा )दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने एक…
Share to :

पंजाब की विरासत को सहेजने की ऐतिहासिक पहल बोडल गांव में बनेगा डॉ. एम.एस. रंधावा स्मारक संग्रहालय

पंजाब 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के प्रख्यात विचारक, प्रशासक और…
Share to :