10 जनवरी(दैनिक खबरनामा)बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI की कार्रवाई ने पूरे सिस्टम में हड़कंप मचा दिया है। केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (CPRI) में तैनात संयुक्त निदेशक राजाराम मोहनराव को रिश्वतखोरी के आरोप में बन गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि अधिकारी ने एक निजी कंपनी से 9.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन जब CBI ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की तो मामला कहीं ज्यादा बड़ा निकला।रेड के दौरान
CBI अधिकारियों को घर के एक कोने में रखे तीन बड़े सूटकेस मिले। जैसे ही सूटकेस खोले गए, अंदर नोटों की गड्डियां देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। जांच में कुल 3.76 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए, जिसे गिनने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।इस मामले में सुधीर ग्रुप के निदेशक अतुल खन्ना को भी CBI ने गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रिश्वत की रकम लाखों में तय हुई थी, लेकिन काली कमाई करोड़ों में जमा की जा रही थी।CBI की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं। अलमारियों में नहीं, बल्कि सूटकेस में भरकर रखी गई यह नकदी उस गंदे खेल की गवाही दे रही है, जो सिस्टम के भीतर दीमक की तरह फैल चुका है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गोवंश चारा घोटाले की पोल खुली अस्थाई गौशाला में बदहाली, भूख-कुपोषण से तड़पते गोवंश

उत्तर प्रदेश 11 जनवरी (दैनिक खबरनामा)बांदा जिले के बिसंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम…
Share to :

इंदौर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापेमारी

इंदौर 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा)इंदौर 16 जनवरी इंदौर की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी…
Share to :

टेंपो ट्रैवलर का किराया घटा, चमियाना अस्पताल जाने वाले मरीजों को राहत

उत्तराखंड 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तराखंड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के लिए…
Share to :

सिख संस्थानों के ‘अपमान’ के आरोप में अकाल तख्त ने पंजाब CM भगवंत मान को किया तलब, 15 जनवरी को नंगे पांव होंगे पेश

तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत…
Share to :