नई दिल्ली 12 जनवरी ( दैनिक खबरनामा )दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में ‘कोल्ड वेव कंडीशन’ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
रविवार को सफदरजंग वेधशाला—जो राजधानी का प्रतिनिधि तापमान मानी जाती है—में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। वहीं, शहर के कुछ अन्य इलाकों में ठंड और ज्यादा तीखी रही। आयनगर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोग कड़ाके की ठंड से कांपते नजर आए।मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने को कहा गया है।
नोएडा में स्कूल बंदभीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन के आदेश के अनुसार, कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार कम हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

Droupadi Murmu ने जैसलमेर में ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान, आक्रमण हेलीकॉप्टर उड़ाने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं

राजस्थान 27 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) जैसलमेर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने…
Share to :

ट्राइसिटी में वर्ल्ड क्लास रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की शुरुआत

चंडीगढ़ 16 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ ट्राइसिटी क्षेत्र में ऑर्थोपेडिक केयर के क्षेत्र…
Share to :

वृंदावन में बड़ा हादसा टला 11 हजार केवी लाइन पर गिरा पुलिस CCTV टावर, घंटों की मशक्कत के बाद हटाया गया

मध्य प्रदेश 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश के वृंदावन के…
Share to :

दून से पांवटा साहिब का सफर होगा महज 35 मिनट में पूरा, देहरादून पांवटा साहिब नेशनल हाईवे का 95% निर्माण कार्य पूरा

उत्तराखंड 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तराखंड देहरादून से पांवटा साहिब के बीच…
Share to :