मध्य प्रदेश 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश के वृंदावन के पानी गांव तिराहे पर स्थित परिक्रमा मार्ग पर मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज हवा के चलते पुलिस विभाग का एक मोबाइल सीसीटीवी टावर अनियंत्रित होकर 11 हजार केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन पर गिर गया। गनीमत रही कि टावर लाइन से टकराकर वहीं अटक गया,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई,जिससे पानी गांव सहित आसपास के इलाकों में 24 घंटे से अधिक समय तक अंधेरा छाया रहा। वहीं, टावर के परिक्रमा मार्ग पर गिरने से मार्ग भी बाधित हो गया, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अगले दिन विद्युत विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस मोबाइल सीसीटीवी टावर को हटाने का कार्य शुरू किया। कई घंटों की मेहनत और सावधानी के बाद टावर को सुरक्षित तरीके से हटाया गया। इसके बाद विद्युत लाइन की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली और परिक्रमा मार्ग भी दोबारा सुचारू हो सका।इस पूरे रेस्क्यू और मरम्मत अभियान के दौरान विद्युत विभाग के एसडीओ संदीप वार्ष्णेय, जेई संजय कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं,मथुरा गेट चौकी से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भी यातायात और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए अहम भूमिका निभाई।फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है,लेकिन इस घटना ने तेज हवाओं के दौरान ऊंचे ढांचों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :