चंडीगढ़ 6 जनवरी (जगदीश कुमार)नए साल के पहले सप्ताह में सोमवार को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के लोगों को ठंड और घने कोहरे से बड़ी राहत मिली। साल का यह पहला साफ और धूप वाला दिन रहा, जिसने बीते एक सप्ताह से छाए घने कोहरे के दौर को तोड़ दिया। लंबे समय बाद निकली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली और कई स्थानों पर लोग धूप का आनंद लेते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार, नए साल के दिन हुई 13.7 मिमी बारिश ने एक महीने से चले आ रहे सूखे दौर को खत्म किया था। इसके बाद लगातार बादल और कोहरे की वजह से ठंड का प्रकोप बना हुआ था। इससे पहले ट्राइसिटी में आखिरी बार 28 दिसंबर को ऐसा साफ और धूप वाला दिन देखने को मिला था।धूप निकलने का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह उस दिन हरियाणा में सबसे अधिक और पंजाब में दूसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान रहा। पंजाब में सबसे अधिक तापमान आनंदपुर साहिब में 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।तेजी से बढ़े तापमान के चलते चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जिससे दिन के समय लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे रात और सुबह के समय ठंड फिर बढ़ सकती है।
धूप निकलते ही सुखना लेक सहित शहर के कई पार्कों और खुले स्थानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। लोग धूप में टहलते और नौकायन का आनंद लेते नजर आए। कुल मिलाकर नए साल की पहली धूप ने ट्राइसिटीवासियों के लिए ठंड के बीच राहत भरे पल लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में किरायेदारी समझौता अब ऑनलाइन, कोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 29 जुलाई: चंडीगढ़ प्रशासन किरायेदारों और मकान मालिकों को…

7वें वेतन आयोग की मांग पर गरजे विश्वविद्यालयों के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

चंडीगढ़ 1 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। विश्वविद्यालयों में कार्यरत…

AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब

दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में पंजाब के सनौर से आम…

चंडीगढ़ में मेयर का प्रत्यक्ष चुनाव जरूरी, 5 साल का हो कार्यकाल मनीष तिवारी

चंडीगढ़ 28 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ में 29 जनवरी को…