चंडीगढ़ 3 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में आबकारी एवं कराधान विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए सेक्टर 42 और सेक्टर 61 स्थित दो खुदरा शराब दुकानों को सील कर दिया है।आबकारी एवं कराधान आयुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि विभाग द्वारा शहर के विभिन्न सेक्टरों और इलाकों में स्थित सभी शराब दुकानों पर अचानक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान एमआरएसपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) से संबंधित नियमों के उल्लंघन सामने आए।निरीक्षण में तय मानकों का पालन न किए जाने पर दोनों दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शराब बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

झूठा हलफनामा दाखिल करने पर वकील दोषी करार, चंडीगढ़ कोर्ट का बड़ा फैसला

चंडीगढ़ 4 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट…
Share to :

मोहाली में इंसानियत शर्मसार डेराबस्सी के भगवानपुर में तीन दिन तक बेंच पर तड़पता रहा बीमार व्यक्ति, इलाज न मिलने से मौत

पंजाब 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली जिला डेराबस्सी…
Share to :

चंडीगढ़ के जंगलों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासक गुलाबचंद कटारिया, वन विभाग को दिए अहम निर्देश

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार)पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद…
Share to :

चंडीगढ़ नगर निगम ने लॉन्च किया ‘MC One Pass’ ₹250–₹500 में मिलेगी मासिक डिजिटल पार्किंग सुविधा

चंडीगढ़ 27 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ नगर निगम ने बैंक ऑफ…
Share to :