पंजाब 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली जिला डेराबस्सी क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। डेराबस्सी के बरवाला रोड स्थित गांव भगवानपुर के पास एक गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति तीन दिनों तक सड़क किनारे बेंच पर पड़ा रहा। लाखों लोग वहां से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। आखिरकार इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक का पेट बुरी तरह फूला हुआ था और वह किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। वह लगातार तीन दिन तक उसी बेंच पर बेसहारा हालत में पड़ा रहा। राहगीरों ने उसे देखा जरूर, लेकिन न तो अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की और न ही समय पर प्रशासन को सूचना दी।एक ओर सरकार 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के बड़े-बड़े दावे कर रही है, तो दूसरी ओर एक जरूरतमंद व्यक्ति को प्राथमिक उपचार तक नसीब नहीं हुआ। यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही, बल्कि सामाजिक संवेदनहीनता को भी उजागर करती है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में बेसहारा और गंभीर रूप से बीमार लोगों की पहचान कर तत्काल चिकित्सा सहायता और आश्रय की व्यवस्था की जाए। साथ ही आपातकालीन स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोहराई न जाएं।संपर्क करने पर थाना प्रभारी सुमित मोर ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच की जाएगी।यह मौत सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि व्यवस्था और समाज दोनों की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :