चंडीगढ़ 5 जनवरी( जगदीश कुमार) स्थित विशेष CBI अदालत ने शुक्रवार को कथित रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार निलंबित पंजाब पुलिस के उप महानिरीक्षक (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका खारिज कर दी।CBI द्वारा जारी बयान के अनुसार, चंडीगढ़ स्थित भुल्लर के आवास से लगभग 7.5 करोड़ रुपये की नकदी, 2.5 किलोग्राम सोने के आभूषण, 26 लग्जरी घड़ियां सहित अन्य कीमती सामान बरामद किया गया है।सुनवाई के दौरान भुल्लर की ओर से पेश अधिवक्ता एसपीएस भुल्लर ने दलील दी कि मामले में चालान पहले ही दाखिल किया जा चुका है, ऐसे में आगे किसी जांच की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी पिछले 77 दिनों से न्यायिक हिरासत में है।वहीं, सरकारी वकील ने जमानत याचिका का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने याचिका खारिज कर दी।इससे पहले, 4 दिसंबर 2025 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी भुल्लर के खिलाफ दर्ज दो CBI मामलों में कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। अदालत ने तत्काल राहत और अंतरिम आदेश के दायरे को लेकर विस्तृत सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया था।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सुरों में ज़िंदा रही यादें ‘सुरीला सफ़र 2026’ में अमर गीतों से सजी भावुक संध्या

चंडीगढ़, 7 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में एक प्यार का नग़मा…
Share to :

इंसिनरेटर फेल होने से रैपुर कलां प्लांट में संकट, चार महीने में ठप पड़ा ₹2 करोड़ का पशु निस्तारण संयंत्र

चंडीगढ़, 18 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में इस सप्ताह एक बड़ा नागरिक और…
Share to :

पंजाब में गैस से दूर होती रसोई: बढ़ती महंगाई के बीच बिजली बनी पहली पसंद, उज्ज्वला योजना पर उठे सवाल

चंडीगढ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब में घरेलू ऊर्जा की तस्वीर तेजी से…
Share to :

मोहाली में 193 अवैध निर्माण चिन्हित, GMADA ने हाईकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

चंडीगढ़ 10 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा…
Share to :