दिल्ली7 जनवरी( दैनिक खबरनामा)दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने विधानसभा परिसर में कथित ‘फर्जी फांसी घर’ (एक्ज़ीक्यूशन रूम) के उद्घाटन के मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य नेताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई की सिफारिश की है।
मंगलवार (6 जनवरी 2026) को समिति ने अपनी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी। रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति की बैठकों में जानबूझकर अनुपस्थित रहने को लेकर संबंधित सदस्यों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।समिति की रिपोर्ट के अनुसार, अरविंद केजरीवाल, राम निवास गोयल, मनीष सिसोदिया और राखी बिड़ला 13 नवंबर और 20 नवंबर 2025 को हुई विशेषाधिकार समिति की बैठकों में बिना किसी उचित कारण या अनुमति के उपस्थित नहीं हुए, जो कि समिति के विशेषाधिकारों का उल्लंघन है।दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस रिपोर्ट पर बुधवार (7 जनवरी 2026) को सदन में चर्चा की जाएगी।गौरतलब है कि अगस्त 2025 में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दावा किया था कि विधानसभा परिसर में कोई वास्तविक फांसी घर मौजूद नहीं है, इसके बावजूद करोड़ों रुपये खर्च कर एक ‘फर्जी फांसी घर’ बनाया गया और उसका प्रचार किया गया। इसी मामले को लेकर उन्होंने जांच के लिए इसे विशेषाधिकार समिति को सौंपा था।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नागौरी समाज ने ASI बने इमरान खान का किया भव्य स्वागत

राजस्थान 17 जनवरी(दैनिक खबरनामा) राजस्थान मालपुरा देवली थाना क्षेत्र में हेड कांस्टेबल…
Share to :

यूरोपियन लीडर्स का बड़ा बयान भारत बना ग्लोबल पॉलिटिक्स की नई धुरी, राष्ट्रपति भवन में हाई-लेवल डिनर से मजबूत हुआ भारत-यूरोप रिश्ता

नई दिल्ली 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली। भारत की बढ़ती…
Share to :

ब्रेकिंग न्यूज़ | 77वें गणतंत्र दिवस पर जालोर में भव्य समारोह, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने किया ध्वजारोहण

राजस्थान 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के जालोर जिले में 26…
Share to :

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता अमेरिकी टैरिफ में बड़ी कटौती, भारत के MSME और निर्यात को मिलेगा बूस्ट

नई दिल्ली 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली भारत और…
Share to :