दिल्ली7 जनवरी( दैनिक खबरनामा)दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने विधानसभा परिसर में कथित ‘फर्जी फांसी घर’ (एक्ज़ीक्यूशन रूम) के उद्घाटन के मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य नेताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई की सिफारिश की है।
मंगलवार (6 जनवरी 2026) को समिति ने अपनी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी। रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति की बैठकों में जानबूझकर अनुपस्थित रहने को लेकर संबंधित सदस्यों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।समिति की रिपोर्ट के अनुसार, अरविंद केजरीवाल, राम निवास गोयल, मनीष सिसोदिया और राखी बिड़ला 13 नवंबर और 20 नवंबर 2025 को हुई विशेषाधिकार समिति की बैठकों में बिना किसी उचित कारण या अनुमति के उपस्थित नहीं हुए, जो कि समिति के विशेषाधिकारों का उल्लंघन है।दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस रिपोर्ट पर बुधवार (7 जनवरी 2026) को सदन में चर्चा की जाएगी।गौरतलब है कि अगस्त 2025 में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दावा किया था कि विधानसभा परिसर में कोई वास्तविक फांसी घर मौजूद नहीं है, इसके बावजूद करोड़ों रुपये खर्च कर एक ‘फर्जी फांसी घर’ बनाया गया और उसका प्रचार किया गया। इसी मामले को लेकर उन्होंने जांच के लिए इसे विशेषाधिकार समिति को सौंपा था।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मन की बात’ के 131वें एपिसोड में पीएम मोदी ने AI की ताकत पर दिया जोर, भारत मंडपम में ग्लोबल समिट बना आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली 22 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Share to :

डायरेक्टर के घर रेड में CBI का बड़ा खुलासा, 3 सूटकेस नकदी लेकर निकली टीम, नोट गिनते-गिनते छूटे पसीने

10 जनवरी(दैनिक खबरनामा)बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI की कार्रवाई ने पूरे…
Share to :

दिल्ली कोर्ट ने पूर्व डिप्टी रेज़िडेंट कमिश्नर के खिलाफ CBI की क्लोज़र रिपोर्ट को मंज़ूरी दी

दिल्ली 4 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) की एक अदालत ने चंडीगढ़ प्रशासन…
Share to :

77वें गणतंत्र दिवस पर पदमपुर बार एसोसिएशन में ध्वजारोहण, अध्यक्ष रामकिशन बिश्नोई ने फहराया तिरंगा

राजस्थान 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के पदमपुर में 77वें गणतंत्र…
Share to :