उत्तर प्रदेश 2 जनवरी (दैनिक खबरनामा)बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खामनी के बडाला आदिवासी फालिया में धर्मांतरण के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि नए साल 2026 की पार्टी का निमंत्रण देकर बड़ी संख्या में भोले-भाले आदिवासी समाज के लोगों को एकत्रित किया गया और बाद में वहां ईसाई धर्म की प्रार्थना शुरू कर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया।
मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तत्काल शाहपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए वहां से बाइबल सहित अन्य धार्मिक सामग्री जब्त की। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम खामनी बडाला निवासी कैलाश बारेला की शिकायत पर यह प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आदिवासी समाज के लोगों को नए साल की मटन पार्टी का लालच देकर बुलाया गया और फिर ईसाई धर्म की प्रार्थना करवाई गई। साथ ही उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन देने का प्रयास किया गया।थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों द्वारा कथित रूप से यह कहा गया कि यदि आदिवासी लोग ईसाई धर्म अपनाते हैं तो उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी वर्ष 2008 में स्वयं ईसाई धर्म अपना चुके हैं और सभी शाहपुर थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं।पुलिस ने मौके से बाइबल के साथ कई अन्य सामग्री जब्त की है। हालांकि, पुलिस के अनुसार आरोपियों का धर्मांतरण का प्रयास सफल नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और विवेचना जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :