राजस्थान 2 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के भीनमाल राजस्थान पुलिस में पदस्थापित राष्ट्रीय मैराथन धावक एवं भीनमाल थाने में तैनात हेड कांस्टेबल लाभूराम देवासी ने अपने अद्भुत शारीरिक सामर्थ्य और संकल्प शक्ति से पूरे देश में भीनमाल का नाम रोशन किया है। 308 किलोमीटर की राष्ट्रीय मैराथन दूरी तय कर रिकॉर्ड बनाने वाले लाभूराम देवासी का विभिन्न मंचों पर सम्मान किया जा रहा है।यूथ फॉर नेशन संस्था द्वारा आयोजित “एक शाम शहीदों के नाम एवं रक्तवीरों का सम्मान समारोह” में हेड कांस्टेबल लाभूराम देवासी को कर्नल (सेवानिवृत्त) हेमसिंह शेखावत तथा वीरता पुरस्कार से सम्मानित कैप्टन (सेवानिवृत्त) सुरेंद्रसिंह के करकमलों से सम्मानित किया गया। समारोह में उनकी उपलब्धि को देशभक्ति, अनुशासन और साहस का प्रतीक बताया गया।
लाभूराम देवासी ने जालौर से रामदेवरा तक 308 किलोमीटर की दूरी मात्र 23 घंटे 33 मिनट में तय कर एक अनोखा राष्ट्रीय मैराथन रिकॉर्ड स्थापित किया था। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने खेल जगत के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी गर्व की भावना पैदा की है।गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में भी उन्हें कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। प्रशासन ने उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।इतना ही नहीं, हाल ही में कोडीटा गांव हत्याकांड के सफल खुलासे के बाद लाभूराम देवासी ने अपनी मन्नत पूरी करते हुए भीनमाल से सुंधा माता तक दौड़ लगाई, जिसने आमजन के बीच उनकी छवि को और मजबूत किया।लाभूराम देवासी की इस उपलब्धि से न केवल राजस्थान पुलिस बल्कि पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। युवाओं में खेल और अनुशासन के प्रति नई प्रेरणा जगी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गाजियाबाद में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, ढाबे का कुक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश 10 जनवरी(दैनिक खबरनामा)गाजियाबाद में एक सड़क किनारे खाने की दुकान…
Share to :

जालंधर सिटी यार्ड में मरम्मत कार्य से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द व डायवर्ट

पंजाब 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंजाब लुधियाना अमृतसर जालंधर रेल खंड पर…
Share to :

टोंक के गहलोद में हुए खूनी संघर्ष का खुलासा, पुलिस ने फरार 6 आरोपियों को दबोचा

राजस्थान 2 जनवरी(दैनिक खबरनामा)टोंक जिले के पीपलू थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम…
Share to :

टेंपो ट्रैवलर का किराया घटा, चमियाना अस्पताल जाने वाले मरीजों को राहत

उत्तराखंड 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तराखंड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के लिए…
Share to :