पंजाब 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंजाब लुधियाना अमृतसर जालंधर रेल खंड पर जालंधर सिटी यार्ड में चल रहे मरम्मत कार्य के चलते रेलवे यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो कुछ को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।रेलवे विभाग के अनुसार ट्रेन संख्या 14679/14680 अमृतसर–दिल्ली–अमृतसर 29 और 31 जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 12054/12053 अमृतसर–हरिद्वार–अमृतसर तथा ट्रेन संख्या 74931/74930 जालंधर सिटी–फिरोजपुर कैंट 31 जनवरी को रद्द रहेंगी।
ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर–जम्मूतवी 27 और 29 जनवरी को जालंधर कैंट से मुकेरियां होते हुए पठानकोट के लिए चलाई जाएगी। इस दौरान यह ट्रेन जालंधर सिटी, व्यास, अमृतसर, बटाला, धारीवाल, गुरदासपुर और दीनानगर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसी मार्ग से ट्रेन संख्या 22430 पठानकोट–दिल्ली 29 और 31 जनवरी को संचालित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 11906 होशियारपुर–आगरा कैंट 28 और 30 जनवरी को जालंधर सिटी स्टेशन पर नहीं रुकेगी। ट्रेन संख्या 14803 भगत की कोठी–जम्मूतवी 28 और 30 जनवरी को केवल फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। ट्रेन संख्या 74932/74934 फिरोजपुर कैंट–जालंधर सिटी 31 जनवरी को खुजेवाला तक ही चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 64551 लुधियाना–छहर्टा और ट्रेन संख्या 14631 देहरादून–अमृतसर 31 जनवरी को फगवाड़ा तक ही सीमित रहेंगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :