चंडीगढ़ 28 दिसम्बर (जगदीश कुमार)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 129वां एपिसोड रविवार को देशभर में प्रसारित हुआ। यह वर्ष 2025 का आखिरी एपिसोड रहा, जिसमें प्रधानमंत्री ने बीते वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नए साल की चुनौतियों और अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2025 देश के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ देश की सामूहिक शक्ति, साहस और संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा है और यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। पीएम ने इस ऑपरेशन से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की।अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज नई उम्मीदों, नए संकल्पों और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने युवाओं, किसानों, महिलाओं और स्टार्टअप से जुड़े लोगों के योगदान को भी विशेष रूप से रेखांकित किया।पीएम मोदी ने एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते और अनावश्यक इस्तेमाल पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह आने वाले समय में स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। प्रधानमंत्री ने लोगों से डॉक्टर की सलाह के बिना दवाइयों का सेवन न करने और जागरूकता बढ़ाने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को नए साल की शुभकामन

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार सहित सोजत सिटी पहुंचे, धार्मिक कार्यक्रमों में लिया भाग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजस्थान 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) जोधपुर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को…
Share to :

मड़वास में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, दूसरे दिन सतगुरुदेव भगवान स्वामी जी महाराज ने किया कलियुग का विस्तार से वर्णन

मध्य प्रदेश 4 जनवरी(दैनिक खबरनामा)सीधी जिले के मझौली ब्लॉक अंतर्गत मड़वास में…
Share to :

मध्यप्रदेश जिला अस्पताल परिसर में तंबाकू पर सख्ती, 19 लोगों से वसूला गया 1850 रुपये जुर्माना

मध्य प्रदेश उन्नति जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्यप्रदेश गुना के कलेक्टर किशोर…
Share to :

सादगी ही पहचान डिंपल यादव ने मनाया 48 वां जन्मदिन, पारिवारिक माहौल में केक काटा

उत्तर प्रदेश 30 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश मैनपुरी से सांसद…
Share to :