मध्य प्रदेश 4 जनवरी(दैनिक खबरनामा)सीधी जिले के मझौली ब्लॉक अंतर्गत मड़वास में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निरंतर जारी है। कार्यक्रम की शुरुआत 1 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ की गई थी, जिसके पश्चात 2 जनवरी से विधिवत रूप से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।कथा के दूसरे दिन सतगुरुदेव भगवान स्वामी जी महाराज ने श्रीमद् भागवत के प्रसंगों का मधुर वाणी में विस्तार से वर्णन किया। अपने प्रवचन के दौरान उन्होंने कलियुग के स्वरूप, उसके प्रभाव और उससे बचने के उपायों पर प्रकाश डाला। स्वामी जी महाराज ने कहा कि कलियुग में भक्ति, सत्संग और सदाचार ही मानव जीवन को सही दिशा देने का माध्यम हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
यह धार्मिक आयोजन मड़वास निवासी भाजपा नेता अशोक पयासी जी, राजेश मिश्रा जी, संजय मिश्रा जी, बुद्धशेन मिश्रा जी, चंद्रशेखर मिश्रा जी, रामवतार परौहा जी, अमित मिश्रा, आकाश मिश्रा, अनिक मिश्रा सहित समस्त मिश्रा परिवार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई, जो कथा श्रवण कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे थे।कथा के दौरान भजन-कीर्तन और संगीतमय प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भगवान के नाम का स्मरण करते नजर आए। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।
आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का यह कार्यक्रम आगामी दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण करेंगे। मड़वास क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन से आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण हुआ है और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :