चंडीगढ़ 20 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मोहाली ने अपनी एडवांस्ड कैंसर केयर सेवाओं को और सशक्त करते हुए मंगलवार को अत्याधुनिक रेडिएशन थेरेपी तकनीक एज (3.0) को औपचारिक रूप से शुरू किया। यह तकनीक हाइपरआर्क™ और सरफेस गाइडेड रेडिएशन थेरेपी के साथ पूरी तरह इंटीग्रेटेड है,जो कैंसर उपचार में अभूतपूर्व सटीकता और प्रभावशीलता प्रदान करती है।इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में डायरेक्टर, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉ. सजल कक्कड़ ने बताया कि एज (3.0) एक नॉन-इनवेसिव और पेन-फ्री तकनीक है, जो अत्यधिक सटीकता के साथ रेडिएशन डिलीवरी सुनिश्चित करती है। इससे न केवल उपचार का समय कम होता है, बल्कि मरीजों की रिकवरी भी तेज होती है।डायरेक्टर, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉ. पंकज कुमार अरोड़ा ने कहा कि एज(3.0) रेडियोसर्जरी और रेडियोथेरेपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह तकनीक चिकित्सकों को अत्यधिक फ्लेक्सिबिलिटी, दक्षता और सब-मिलीमीटर प्रिसिशन के साथ कैंसर के विभिन्न जटिल मामलों का इलाज करने में सक्षम बनाती है। हाइपरआर्क के ऑटोमेटेड वर्कफ्लो के साथ मिलकर यह प्रणाली उपचार को तेज और मरीज के लिए अधिक आरामदायक बनाती है।डॉ.कक्कड़ ने आगे कहा कि एज (3.0) की शुरुआत से मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर (MICC), मोहाली को अपने उपचार प्रोटोकॉल में विश्वस्तरीय तकनीक को शामिल करने का अवसर मिला है, जिससे संस्थान एक व्यापक और बेंचमार्क कैंसर केयर सेंटर के रूप में और मजबूत हुआ है।डॉ.अरोड़ा के अनुसार, यह तकनीक कैंसर के सबसे जटिल मामलों में भी सटीक, सुरक्षित और प्रभावी उपचार प्रदान करने में सक्षम है। इससे मरीजों को कम असुविधा होती है और उपचार के बेहतर परिणाम के साथ जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।एज रेडियोसर्जरी सिस्टम चुनिंदा कैंसर मरीजों के लिए पारंपरिक सर्जरी का एक प्रभावी विकल्प भी साबित हो रहा है। इसमें बिना चीरे, बिना दर्द और बिना लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती हुए हाई-डोज, टार्गेटेड रेडिएशन दिया जाता है। इसकी एडवांस्ड इमेजिंग और मूवमेंट ट्रैकिंग क्षमताएं उन ट्यूमर का भी उपचार संभव बनाती हैं, जिन्हें सर्जरी के जरिए हटाना कठिन होता है।मैक्स अस्पताल मोहाली की यह पहल क्षेत्र में कैंसर उपचार को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।
You May Also Like
सेक्टर-29 डी में तेज़ हवाओं का कहर विशाल पेड़ गिरा, दो कारें क्षतिग्रस्त, कई बिजली के खंभे धराशायी
- Vishal
- January 23, 2026
कैट चंडीगढ़ बेंच ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर से 1.02 लाख की वसूली रद्द की, ब्याज समेत रकम लौटाने के आदेश
- Vishal
- March 2, 2026
सेकंड इनिंग्स एसोसिएशन ने चंडीगढ़ में बिल्डिंग मिसयूज़ पेनल्टी की वैधता पर उठाए सवाल
- Vishal
- January 13, 2026
SBI एटीएम में हंगामा पैसे न निकलने पर युवक ने ASI को जड़ा थप्पड़, मानसिक स्थिति देखते हुए पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस
- Vishal
- March 11, 2026