चंडीगढ़ 11 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-23 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक व्यक्ति पैसे निकालने पहुंचा और मशीन खराब होने की जानकारी मिलने पर गार्ड और बैंक स्टाफ से उलझ गया।जानकारी के अनुसार, सेक्टर-24 निवासी अवतार सिंह एटीएम से पैसे निकालने आया था। गार्ड ने जब उसे बताया कि मशीन काम नहीं कर रही है, तो वह गुस्से में आकर बहस करने लगा। मामले की सूचना बैंक मैनेजर ने पुलिस को दी, जिसके बाद एरिया बीट इंचार्ज एएसआई लखबीर सिंह मौके पर पहुंचे।पुलिस जब अवतार सिंह को बाहर ले जा रही थी, तभी उसने एएसआई लखबीर सिंह को थप्पड़ मार दिया, जिससे उनकी पगड़ी भी नीचे गिर गई। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू में कर लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस वाहन की आगे वाली सीट पर बैठने और खुद गाड़ी चलाने की जिद भी की, जिससे मौके पर अजीब स्थिति बन गई।जांच में सामने आया कि अवतार सिंह मानसिक स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के भाई ने पुलिस से माफी मांगी, जिसके बाद उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में फैंसी नंबरों की दीवानगी, CH01-DD-0001 नंबर 53.88 लाख में बिका, बना अब तक का सबसे महंगा

चंडीगढ़ 7 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ लग्जरी कारों और फैंसी…
Share to :

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला जजों को AI टूल्स के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 न्यायिक प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के…
Share to :

PGI चंडीगढ़ में 1 मार्च से अलग कार्डियक इमरजेंसी शुरू, दिल के मरीजों को मिलेगा त्वरित विशेषज्ञ इलाज

चंडीगढ़ 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। Postgraduate Institute of Medical Education…
Share to :

एमआरएस एएफपीआई के 20 कैडेट NDA मेरिट लिस्ट में शामिल, अभिश 4वें और गुरकरनजीत 12वें स्थान पर

दैनिक ख़बरनामा 10 अप्रैल 2026 चंडीगढ़,महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट…
Share to :