मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी का पोस्टमॉर्टम पॉइंट-ब्लैंक रेंज से सिर के पीछे मारी गोली, मुंह से निकली; बंबीहा गैंग ने मूसेवाला हत्याकांड का बदला बताया

मोहाली 16 दिसंबर पंजाब के मोहाली में टूर्नामेंट के दौरान हत्या किए गए कबड्डी खिलाड़ी व प्रमोटर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि हमलावरों ने राणा के सिर के पीछे से पॉइंट-ब्लैंक रेंज से गोली मारी, जो उनके मुंह के रास्ते बाहर निकल गई। इसी वजह से अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

यह हत्या सोमवार देर शाम सोहाना में हुई। बताया जा रहा है कि 2 से 3 हमलावर फैन बनकर उनके पास पहुंचे थे। सेल्फी लेने के बहाने उन्होंने राणा पर गोली चला दी। गंभीर हालत में उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार सुबह राणा की डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मोहाली के सरकारी अस्पताल लाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद आज ही उनका अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है।

गौरतलब है कि राणा बलाचौरिया की 6 दिसंबर को ही देहरादून की एक युवती से लव मैरिज हुई थी। वहीं, बंबीहा गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए इसे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का बदला बताया है। पर्यटन व्यय में पारदर्शिता की मांग, उप-समिति से तत्काल समीक्षा का आग्रह

चंडीगढ़ 16 दिसंबर

चंडीगढ़ में प्रशासक की सलाहकार परिषद की कला, संस्कृति, पर्यटन एवं विरासत संरक्षण संबंधी वैधानिक समिति के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान पर्यटन संवर्धन पर किए गए खर्च में पारदर्शिता और जवाबदेही के अभाव पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक धन के उपयोग का स्पष्ट विवरण न होना चिंताजनक है।

लक्की ने चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी द्वारा संस

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किया निरीक्षण

पंजाबी फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज…
Share to :

चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला रूट परमिट के आधार पर मोटर क्लेम खारिज करना गलत, बीमा कंपनी को 3.07 लाख चुकाने के आदेश

चंडीगढ़ 24 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के District Consumer Disputes Redressal…
Share to :

पीजीआई चंडीगढ़ के अध्ययन में खुलासा शिशुओं के मस्तिष्क विकास के लिए विटामिन बी12 बेहद जरूरी

चंडीगढ़ 28 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के Postgraduate Institute of…
Share to :

जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स के 100 मीटर दायरे में धरने-रैलियों पर प्रतिबंध

पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर…
Share to :