पंजाब 8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब मोहाली। शहर के नए सेक्टरों और गांवों में बढ़ती आबादी और नगर निगम सीमा के विस्तार को देखते हुए सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। नगर निगम अब सड़क और फुटपाथों की नियमित धुलाई तथा धूल नियंत्रण के लिए ट्रैक्टर माउंटेड वाटर टैंकर किराए पर लेने और खरीदने की योजना बना रहा है। इस संबंध में प्रस्ताव सोमवार को होने वाली नगर निगम की बैठक में पेश किया जाएगा।नगर निगम सीमा में अब करीब 21 सेक्टर और 15 गांव शामिल हो चुके हैं, जिससे सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। अधिकारियों के अनुसार मौजूदा संसाधनों से नए क्षेत्रों में सफाई कार्य को सुचारू रूप से चलाना मुश्किल हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सेनिटेशन शाखा ने मांग रखी है कि 10 ट्रैक्टर माउंटेड वाटर टैंकर, फुटपाथ वॉशर और स्प्रिंकलर सिस्टम खरीदे जाएं।प्रस्ताव के अनुसार यह मशीनरी आगामी दो वर्षों तक सड़कों और फुटपाथों की धुलाई, पानी के छिड़काव और प्रदूषण नियंत्रण के लिए इस्तेमाल की जाएगी। साथ ही इनके संचालन और रखरखाव की व्यवस्था भी इसी अवधि के लिए की जाएगी। नगर निगम ने इस पूरी योजना के लिए करीब 2 करोड़ 22 लाख 28 हजार 944 रुपये का अनुमानित खर्च तैयार किया है।नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि नियमित सफाई न होने के कारण कई इलाकों में धूल और गंदगी की समस्या बढ़ रही है। वहीं पंजाब डिपार्टमेंट कमिशन के सदस्यों ने सुझाव दिया है कि इस खर्च को पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ग्रांट से पूरा किया जाए, ताकि नगर निगम पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में शहरी सुरक्षा और पशु कल्याण की दिशा में बड़ा कदम लुधियाना में राज्य का पहला डॉग सैंक्चुअरी शुरू

पंजाब 20 जनवरी( दैनिक खबरनामा )पंजाब लुधियाना। शहरी सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत…
Share to :

कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल, मानवाधिकार संगठन के पंजाब अध्यक्ष को गैंगस्टर के नाम से जान से मारने की धमकी

पंजाब 3 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर…
Share to :

ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में 3 महीने से बंद सीसीटीवी, बेखौफ चोरों ने उड़ाईं 10 से ज्यादा बाइकें

पंजाब 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित…
Share to :

पंजाब में परमानेंट DGP के लिए पैनल की मांग सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद UPSC ने मांगा नामों का पैनल

पंजाब 25 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में परमानेंट डीजीपी की…
Share to :