चंडीगढ़ 29 दिसम्बर (जगदीश कुमार)हरियाणा में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य सरकार ने डीजी रैंक के 5 आईपीएस अधिकारियों का पैनल पहले ही संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दिया है। संभावना है कि इसी सप्ताह यूपीएससी की बैठक के बाद नए डीजीपी के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। हालांकि, यदि प्रक्रिया में देरी होती है तो किसी वरिष्ठ अधिकारी को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा जा सकता है।डीजीपी की रेस में 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय सिंघल सबसे आगे माने जा रहे हैं। वर्तमान में वह एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख हैं और वरिष्ठता के साथ-साथ प्रशासनिक व फील्ड अनुभव उनकी मजबूत दावेदारी को दर्शाता है। उनके अलावा 1993 बैच के आईपीएस आलोक मित्तल और अरशिंदर सिंह चावला के नाम भी चर्चा में हैं।वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके साथ ही 1989 बैच के मोहम्मद अकील और 1991 बैच के आलोक कुमार रॉय भी रिटायर होंगे। सरकार ने 16 दिसंबर को यूपीएससी को शत्रुजीत कपूर, एसके जैन, अजय सिंघल, आलोक मित्तल और अरशिंदर चावला का पैनल भेजा था।सूत्रों के मुताबिक यूपीएससी ने पैनल पर विचार के दौरान आईपीएस वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले से जुड़ी एफआईआर की स्थिति पर भी जानकारी मांगी है। ऐसे में हरियाणा पुलिस के नए मुखिया को लेकर सभी की निगाहें यूपीएससी के फैसले पर टिकी हुई हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा के विधायकों को बड़ी राहत प्री बजट बैठक से पहले सीएम नायब सिंह सैनी का तोहफा, मिलेंगे डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये

चंडीगढ़ 8 जनवरी(जगदीश कुमार)हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्री-बजट बैठक…
Share to :

कॉलेज की पुरानी रंजिश में रिसेप्शन पार्टी में खून-खराबा, युवक की मौत तीन आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा 24 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे…
Share to :

पंचकूला सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ग्लूकोज-आईवी सेट खत्म, मरीजों को 200–400 रुपये खर्च कर बाहर से खरीदना पड़ा

हरियाणा 19 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल…
Share to :

HMT पिंजौर वन में अवैध कटाई का भंडाफोड़, यमुनानगर के 5 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप और औजार बरामद

हरियाणा 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला में क्राइम…
Share to :