चंडीगढ़ 8 जनवरी(जगदीश कुमार)हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्री-बजट बैठक से पहले राज्य के सभी विधायकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने विधायकों को उनके-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की राशि जारी करने का निर्णय लिया है। यह राशि जल्द ही विधायकों को उपलब्ध कराई जाएगी।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त वर्ष 2025–26 के बजट में प्रत्येक विधायक को अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कुल पांच करोड़ रुपये देने का प्रावधान किया है। यह पहली बार है जब राज्य सरकार की ओर से विधायकों को इतनी बड़ी विशेष विकास राशि दिए जाने का फैसला किया गया है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, अभी पहली किस्त के रूप में डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए जा रहे हैं, जिससे विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को तेजी से पूरा कर सकें।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जारी की गई राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ जनहित में किया जाना चाहिए। सरकार का उद्देश्य है कि बजट से पहले ही विकास कार्यों को गति दी जाए, ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके।
इस फैसले को प्री-बजट बैठक से पहले सरकार की एक बड़ी पहल माना जा रहा है, जिससे विधायकों को अपने क्षेत्रों में लंबित विकास कार्यों को पूरा करने में सहूलियत मिलेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में बड़ा हादसा: फरीदाबाद में क्रेन पलटी, एक मजदूर की मौत; कई के दबे होने की आशंका

दैनिक खबरनामा। फरीदाबाद, 4 जून 2026: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पनहेड़ा…
Share to :

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :