नई दिल्ली 3 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 05 फरवरी से कई राज्यों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई
गई है। इससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं और ठंड बढ़ सकती है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पाकिस्तान और पंजाब की ओर से सक्रिय बादल अब तेजी से हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर
और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं। इसके असर से हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।बीते कुछ दिनों से अच्छी धूप निकलने के कारण मौसम साफ था, लेकिन अब बादल छाने से वातावरण में नमी बढ़ गई है। इससे ठंड और ठिठुरन का असर अधिक महसूस हो सकता है।कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। यदि आपके क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं या बारिश की संभावना है तो अगले दो दिनों तक कीटनाशक या अन्य दवाओं का छिड़काव रोकना बेहतर रहेगा। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है।मौसम विभाग का कहना है कि 07 फरवरी के बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है और फिर से धूप निकल सकती है। ऐसे में किसान 08 फरवरी के बाद खेतों में खाद-पानी और स्प्रे का कार्य कर सकते हैं।