राजस्थान 25 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान में 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया एवं स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों एवं संस्थाओं के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े 20 कार्मिकों एवं एक संस्था को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।समारोह में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेश बुनकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बृजमोहन बैरवा सहित निर्वाचन शाखा एवं स्वीप से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने मतदाता जागरूकता को लोकतंत्र की रीढ़ बताते हुए कार्मिकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।सम्मानित किए गए अधिकारियों में कालूसिंह राणा, तहसीलदार रेलमगरा; श्री मांगीलाल, विकास अधिकारी कुम्भलगढ़; श्री कमलेन्द्र सिंह राणावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देलवाड़ा; श्री सुरेश कुमार गर्ग, नायब तहसीलदार बार; श्री दौलत सिंह शक्तावत, अतिरिक्त विकास अधिकारी खमनोर; श्री महेन्द्र सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी निर्वाचन विभाग तथा श्री गौरव नारनोलिया, सूचना सहायक स्वीप कार्यालय शामिल रहे।
इसी क्रम में शिक्षा विभाग एवं अन्य संस्थानों से जुड़े श्रीमती पूजा नायक, श्री राजेश हरसोलिया, श्री प्रमोद कुमार, श्री करण कुमार, श्री गजेन्द्र वर्मा, श्री पुरण दास वैष्णव, श्री महेश चन्द्र महावर, श्री उमाशंकर दशोरा, सुश्री सपना रघुवंशी, श्री राजेश गुर्जर, श्री पंकज दशोरा, श्रीमती रेखा सोनी एवं श्री अनिल कुमार खटीक को भी निर्वाचन एवं स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने सभी सम्मानित कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :