चंडीगढ़ 8 मार्च2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग एंड फिजीक स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को शहर में 14वीं मिस्टर चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों ने हिस्सा लिया, जहां प्रतिभागियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया।इस आयोजन का नेतृत्व एसोसिएशन के चेयरमैन कलविंदर सिंह, अध्यक्ष सूरज भान, महासचिव नकुल कौशल, कोषाध्यक्ष विक्रम, उपाध्यक्ष उपकार सिंह और प्रदीप सिंह, संयुक्त सचिव राहुल तथा आयोजन सचिव संजय तोमर ने किया। कार्यकारिणी सदस्यों में रणदीप सिंह, विकास कुमार, दीप मलिक और राम भी शामिल रहे।प्रतियोगिता में जजिंग पैनल की जिम्मेदारी उपकार सिंह, प्रदीप सिंह, विक्रम, नकुल कौशल और संजय तोमर ने संभाली। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए एशिया और वर्ल्ड चैंपियन बलदेव कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों ने भी शिरकत की, जिनमें नरिंदर सिंह शेरगिल (चेयरमैन, मिल्कफेड पंजाब), मोहित अग्रवाल (एसपी मोहाली), राहुल गुप्ता (आईएएस, एमडी मिल्कफेड पंजाब), रणजीत सिंह चाहल (डायरेक्टर मिल्कफेड पंजाब), बरिंदर सिंह ढिल्लों (पूर्व अध्यक्ष, पंजाब यूथ कांग्रेस) और आकाशदीप (आईआरएस), ज्वाइंट कमिश्नर आयकर शामिल रहे।चैंपियनशिप में पुरुष बॉडीबिल्डिंग की विभिन्न भार वर्ग श्रेणियों के अलावा मेन एथलेटिक फिजीक, मेन स्पोर्ट्स फिजीक और वीमेन स्पोर्ट्स मॉडल फिजीक की ओपन कैटेगरी में भी मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता का समापन प्रतिष्ठित मेन बॉडीबिल्डिंग ओवरऑल टाइटल के साथ हुआ, जिसमें खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से चंडीगढ़ को दी 25 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

चंडीगढ़, 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार…
Share to :

सेक्टर-29 डी में तेज़ हवाओं का कहर विशाल पेड़ गिरा, दो कारें क्षतिग्रस्त, कई बिजली के खंभे धराशायी

चंडीगढ़ 23 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़।शुक्रवार सुबह तेज़ रफ्तार हवाओं और भारी…
Share to :

चंडीगढ़ आपसी विवाद में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

चंडीगढ़ में 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया के पास…
Share to :

जब दुनिया सराहे भारत को, कांग्रेस करे विरोध: विदेश से देश तक एक ही सोच नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ 21 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में नई दिल्ली भारतीय जनता…
Share to :