चंडीगढ़ 21 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेश अरोड़ा ने दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई (AI) प्रदर्शनी के दौरान कांग्रेस की युवा इकाई द्वारा किए गए प्रदर्शन की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता और वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक है, जहां अनेक विदेशी प्रतिनिधि देश की उपलब्धियों को देखने पहुंचे हैं। ऐसे गौरवपूर्ण अवसर पर विरोध प्रदर्शन करना भारत की छवि को ठेस पहुंचाने वाला है।नरेश अरोड़ा ने आरोप लगाया कि यह घटना कांग्रेस की उस सोच को दर्शाती है, जिसके तहत राहुल गांधी विदेशों में भारत के खिलाफ बयान देते रहे हैं, जबकि देश के भीतर उनकी पार्टी भारत की उपलब्धियों के विरुद्ध प्रदर्शन करती नजर आती है। उन्होंने इसे कांग्रेस की दोहरी राजनीति और राष्ट्रहित से ऊपर दलगत स्वार्थ रखने की मानसिकता बताया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तकनीक, नवाचार और डिजिटल प्रगति के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की साख मजबूत हो रही है और ऐसे समय में विदेशी मेहमानों की मौजूदगी में इस प्रकार का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा का मानना है कि राष्ट्रीय गौरव से जुड़े विषयों पर राजनीति नहीं, बल्कि जिम्मेदार आचरण होना चाहिए। नरेश अरोड़ा ने कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि देश का युवा ऐसे आचरण को कभी माफ नहीं करेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में फिर बम धमाके की धमकी, पासपोर्ट ऑफिस भी निशाने पर

दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में एक बार फिर बम धमाकों…
Share to :

हर जांच के लिए तैयार हूं, भाजपा प्रवक्ता सोच-समझकर बयान दें वरना होगी कानूनी कार्रवाई पार्षद तरुणा मेहता

चंडीगढ़ 6 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में कथित अवैध…
Share to :

नववर्ष 2026 का स्वागत, नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ

चंडीगढ़ 1 जनवरी (जगदीश कुमार)नववर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही लोगों…
Share to :

चंडीगढ़ में दो पार्षदों के दलबदल से सियासी हलचल तेज, आप के सह-प्रभारी डॉ. सन्नी सिंह आहलुवालिया केंद्र में

चंडीगढ़ 12 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में दो पार्षदों के दलबदल के बाद…
Share to :