चंडीगढ़ में 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया के पास दरिया इलाके में गुरुवार तड़के एक ऑटो-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना तड़के करीब 1 बजे दरिया स्थित जेपी होटल के पास की बताई जा रही है।मृतक की पहचान अरुण तिवारी (35) निवासी डाडवा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अरुण तिवारी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर नाइट शिफ्ट करने के बाद ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनका उसी इलाके के एक अन्य ऑटो चालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि दूसरे ऑटो चालक ने अरुण तिवारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि घटना में और कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

AAP अकेले लड़ेगी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, कांग्रेस से गठबंधन से किया इनकार

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ नगर…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :