पंजाबी 21 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार (21 फरवरी) को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा पंजाब कार्यालय पहुंचे। यहां आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग शहरों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़े हिंदुस्तान स्टूडेंट यूनियन के प्रधान कुलदीप चौधरी ने भी भाजपा का दामन थामा। उनके साथ करीब 125 युवाओं ने पार्टी में शामिल होकर संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया। युवाओं की इस भागीदारी को भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है।सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग काम करना चाहते हैं, उन्हें रोका नहीं जाना चाहिए। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए और दूसरों के काम में बाधा नहीं डालनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे लगातार पंजाब का दौरा कर रहे हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कार्यक्रम भाजपा की पंजाब में संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। पार्टी नेतृत्व राज्य में अपनी स्थिति सुदृढ़ करने के लिए सक्रिय नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व भी पंजाब पर विशेष ध्यान दे रहा है और आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रमों की संख्या बढ़ सकती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लगातार एनडीपीएस मामलों में संलिप्त युवक पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, क्षेत्र से किया गया निष्कासन

मोहाली 16 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली लगातार आपराधिक गतिविधियों तथा नशीले पदार्थों…
Share to :

पंजाब में कानून व्यवस्था पर मजीठिया का हमला, बोले- डीजीपी को कुर्सी प्यारी, राज्य में हालात बिगड़े

पंजाब 9 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जालंधर में शिरोमणि…
Share to :

जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या, गुरुद्वारा साहिब के बाहर मची सनसनी

पंजाब 6 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जालंधर में शुक्रवार सुबह…
Share to :

मोहाली में मुख्यमंत्री सेहत योजना पंजीकरण की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा

पंजाब 4 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण…
Share to :