पंजाब 9 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जालंधर में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार और डीजीपी गौरव यादव पर जमकर निशाना साधा। मजीठिया ने कहा कि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है और ऐसे राज्य में जब तक स्थायी तौर पर डीजीपी की नियुक्ति नहीं की जाएगी, तब तक हालात इसी तरह बिगड़ते रहेंगे।उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है, लेकिन डीजीपी को सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है। मजीठिया ने आरोप लगाया कि राज्य में हालात ऐसे हो गए हैं कि कोई भी उद्योग पंजाब में निवेश करने को तैयार नहीं है। जो भी आवाज उठाता है, उसके खिलाफ पर्चे दर्ज कर दिए जाते हैं, जिससे लोकतंत्र खतरे में पड़ रहा है।मजीठिया ने कहा कि पंजाब पर करीब 5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ चुका है। उन्होंने एसवाईएल मुद्दे को लेकर दावा किया कि पंजाब जल्द हरियाणा को पानी देने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों के पास रोजगार नहीं है, किसान सड़कों पर हैं और इंडस्ट्री राज्य छोड़कर बाहर जा रही है।डीजीपी को घेरते हुए मजीठिया ने कोरोना काल के दौरान पाकिस्तान बॉर्डर से हथियार आने के मामलों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने ऑपरेशन प्रहार 2.0 को लेकर कहा कि यह सिर्फ पीआर स्टंट है। मजीठिया ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन शुरू होने के बाद भी पंजाब में हत्या की घटना सामने आई। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई और एनकाउंटरों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस को टारगेट देकर युवाओं को पकड़ा जा रहा है, जिससे निर्दोष लोग भी परेशान हो रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :