31 दिसम्बर (जगदीश कुमार)  मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। आमला एयरफोर्स स्टेशन जैसे हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में हुई चंदन चोरी की वारदात का आमला पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई में इस मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी मुलताई शिवकुमार सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। आमला थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सतत मेहनत के बल पर इस गंभीर मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की है।
दरअसल, 16 नवंबर 2025 की मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों ने आमला एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए पैरामीटर बाउंड्रीवाल में लगी लोहे की ग्रिल काटी और भीतर प्रवेश किया। इसके बाद लगभग 500 से 600 मीटर अंदर जाकर चोरों ने चार चंदन के पेड़ों को काटकर चोरी कर लिया। चोरी किए गए चंदन की कीमत करीब 60 से 70 हजार रुपये आंकी गई थी।
घटना की जानकारी एयरफोर्स स्टेशन आमला में पदस्थ कार्पोरल द्वारा थाना आमला में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, संदिग्धों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।लगातार दबिश और सटीक जांच के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र के अमरावती जिले के वरूड और मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम पावल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चंदन की लकड़ी के कटे हुए लठ्ठे और टुकड़े भी बरामद किए गए, जिन्हें ग्राम कन्हडगांव के पास से जप्त किया गया है।फिलहाल इस मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आमला पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिसने न केवल चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है, बल्कि एयरफोर्स जैसे संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को सख्त संदेश भी दिया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पशु चिकित्सा के लिए अलग वेटरनरी काउंसिल जरूरी, मोहन भागवत ने की स्वायत्त परिषद बनाने की वकालत

महाराष्ट्र 12 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के…
Share to :

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला रेलवे मजिस्ट्रेट की शक्तियों पर लगी सख्त सीमा, प्रशासनिक दखल पर रोक

नई दिल्ली फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली रेलवे प्रशासन और स्पेशल…
Share to :

सुप्रीम कोर्ट में आज बड़े मामलों पर सुनवाई, सबरीमाला से उन्नाव तक कई अहम मुद्दे सूची में

दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार का…
Share to :

सबरीमाला सहित धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तेज, 9 जजों की संविधान पीठ कर रही समीक्षा

दैनिक खबरनामा 21 अप्रैल 2026 Supreme Court of India में केरल के…
Share to :