महाराष्ट्र 12 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने पशु चिकित्सा के क्षेत्र में एक अलग और स्वायत्त वेटरनरी काउंसिल (Veterinary Council) की स्थापना की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल और कल्याण से
जुड़े निर्णय पशु चिकित्सकों और विशेषज्ञों के हाथ में ही होने चाहिए।गुरुवार को नागपुर में महाराष्ट्र एनिमल एंड फिशरीज साइंसेज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि पशुधन देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण जीवन का अहम हिस्सा है, ऐसे में पशुओं के इलाज और संरक्षण को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पशुओं से जुड़े मामलों में निर्णय लेने की बागडोर उन्हीं लोगों को दी जानी चाहिए, जो इस क्षेत्र की गहरी समझ रखते हैं।आरएसएस प्रमुख ने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे खेल में खिलाड़ियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, उसी तरह पशु चिकित्सा और पशुपालन के लिए भी ऐसे लोगों की जरूरत है जो इस विषय की तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी रखते हों। उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र वेटरनरी काउंसिल से नीतियां अधिक प्रभावी बनेंगी और पशुओं के विकास एवं कल्याण को नई दिशा मिलेगी।भागवत ने यह भी संकेत दिया कि पशु चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञों को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करना समय की जरूरत

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :