मोहाली 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)न्यू चंडीगढ़ में इको सिटी-3 बसाने की दिशा में ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण (गमाडा) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 9 गांवों की करीब 1700 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। जमीन मालिकों को प्रति एकड़ 4.27 करोड़ से लेकर 6.46 करोड़ रुपए तक मुआवजा दिया जाएगा। नए साल से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की संभावना है।गमाडा अधिकारियों के अनुसार, जमीन अधिग्रहण के बदले सिर्फ नकद भुगतान ही नहीं बल्कि लैंड पूलिंग का विकल्प भी जमीन मालिकों को दिया जाएगा। इस क्षेत्र में हाउसिंग, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइट्स विकसित की जाएंगी, जिससे न्यू चंडीगढ़ को एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जा सके।2016 से चल रही है योजनाइको सिटी-3 का प्रस्ताव सबसे पहले वर्ष 2016 में रखा गया था। हालांकि, जुलाई 2020 में फंड की कमी और कमजोर प्रतिक्रिया के चलते अधिग्रहण प्रक्रिया को रोक दिया गया था। बाद में अगस्त 2022 में इस योजना को दोबारा शुरू किया गया और अब इसे अंतिम रूप देने की तैयारी है।इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितइस परियोजना के तहत होशियारपुर, रसूलपुर, तकीपुर, ढोड़े माजरा, माजरा, सलामतपुर, कंसाला, राजगढ़ और करतारपुर गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। गमाडा द्वारा इन गांवों के जमीन मालिकों को कुल करीब 3,690 करोड़ रुपए का मुआवजा दिए जाने का अनुमान है।प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना से क्षेत्र में शहरी विकास को नई गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :

उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की हकीकत आई सामने तय समय पर PGI पहुंचने के बावजूद मरीजों को 5–7 घंटे का इंतजार, भूखे-प्यासे डॉक्टरों के कमरों के बाहर बैठे रहे लोग

चंडीगढ़ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मरीजों की सुविधा और समय बचाने के उद्देश्य…
Share to :