अमृतसर 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब सरकार ने अमृतसर में तैनात विजिलेंस ब्यूरो के SSP लखबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। शनिवार को इस संबंध में सस्पेंशन ऑर्डर जारी किया गया। हालांकि, सरकार की ओर से सस्पेंशन के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। आदेश के अनुसार लखबीर सिंह को चंडीगढ़ हेडक्वार्टर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं और बिना सरकारी अनुमति कहीं भी जाने पर रोक लगा दी गई है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्रवाई एक कंस्ट्रक्शन कंपनी और उसके बाद एक सीनियर IAS अधिकारी की शिकायत के आधार पर की गई है। मामला करीब 55 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट कार्य से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें जांच प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे थे। इसी के चलते सरकार ने विजिलेंस SSP पर कार्रवाई की है।लखबीर सिंह को इसी साल अप्रैल 2025 में अमृतसर में SSP विजिलेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। खास बात यह है कि 25 जून 2025 को शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी करने वाली टीम का नेतृत्व भी लखबीर सिंह ने ही किया था। करीब 9 महीने के भीतर ही उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों के बाद सस्पेंशन की कार्रवाई हुई है।वहीं, इस पूरे मामले पर SSP लखबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें न तो सरकार की ओर से कोई आधिकारिक सूचना मिली है और न ही सस्पेंशन का कोई आदेश उन्हें व्यक्तिगत रूप से सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने सस्पेंड होने की जानकारी इंटरनेट और मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ही मिली है।फिलहाल, सरकार की ओर से इस मामले में विस्तृत बयान या आरोपों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विजिलेंस ब्यूरो और गृह विभाग की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :

उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :

कूड़े के पहाड़ पर विकास की जीत, राजधानी को मिला राष्ट्र प्रेरणा स्थल

लखनऊ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)एक समय जहां कूड़े का विशाल पहाड़ हुआ…
Share to :