दैनिक खबरनामा 7 मई 2026 चंडीगढ़ पंजाब में हाल ही में हुए बम धमाकों को लेकर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान जहां इन घटनाओं के पीछे बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इस मुद्दे पर संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केवल आरोप लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा।चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि इस तरह की बातें कहने से कोई लाभ नहीं है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतें अशांति फैलाने की कोशिश कर रही हैं और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।राज्यपाल ने कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है और प्रशासन भी सतर्क है, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए बेहतर तैयारी और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने साफ कहा कि बिना सबूत किसी पर दोषारोपण करना उचित नहीं है।मीडिया द्वारा विपक्ष के आरोपों पर सवाल पूछे जाने पर कटारिया ने कहा कि वह किसी के ऊपर सीधे आरोप नहीं लगाना चाहते। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीतिक बयानबाजी का नहीं, बल्कि समाज और सरकार के मिलकर काम करने का है।राज्यपाल ने यह बातें चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के स्वास्थ्य, ब्यूटी और वेलनेस सेक्टर से जुड़े वार्षिक कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान उन्होंने पंजाब में नशे की समस्या और टीबी जैसी बीमारियों पर चिंता जताई। उन्होंने उद्योग जगत से युवाओं को रोजगार योग्य बनाने के लिए शॉर्ट-टर्म स्किल कोर्स शुरू करने की अपील भी की।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026