दैनिक खबरनामा 8 मई 2026 अमृतसर जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन बिल को लेकर उठे विवाद के बीच पंजाब विधानसभा स्पीकर Kultar Singh Sandhwan आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार Giani Kuldeep Singh Gargaj ने उन्हें सुबह 11 बजे अकाल तख्त सचिवालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया है।जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा कि जिस बिल को श्री अकाल तख्त साहिब पहले ही नामंजूर कर चुका था, उसे विधानसभा में पारित करवाना सिख समुदाय, अकाल तख्त साहिब और Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee की भावनाओं की अनदेखी है। पंथक हलकों में इस घटनाक्रम को अकाल तख्त की मर्यादा और सर्वोच्चता से जोड़कर देखा जा रहा है।सूत्रों के अनुसार स्पीकर संधवा से यह सवाल पूछा जा सकता है कि अकाल तख्त साहिब की असहमति के बावजूद बिल को पारित करने की प्रक्रिया आगे क्यों बढ़ाई गई। इस पूरे विवाद ने पंजाब की राजनीति और सिख धार्मिक संस्थाओं के बीच तनाव बढ़ा दिया है।
वहीं, Chief Khalsa Diwan की कार्यकारिणी भी अकाल तख्त के निशाने पर आ गई है। जत्थेदार गड़गज्ज ने सीकेडी अध्यक्ष Dr. Inderbir Singh Nijjar समेत 31 कार्यकारिणी सदस्यों को भी आज सुबह 10 बजे अकाल तख्त सचिवालय में तलब किया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

IPL के बीच शिमला पहुंचीं प्रीति जिंटा, किन्नौरी टोपी में शेयर की फोटो बोलीं ‘गर्मी और IPL से ब्रेक लेने आई हूं’

दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 प्रीति जिंटा IPL के रोमांच के बीच…
Share to :

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट सख्त 30 जून तक सभी कर्मचारियों-पेंशनरों को डीए देने का आदेश

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने महंगाई भत्ता…
Share to :

मोहाली जिले के सरकारी अस्पतालों का समय बदला, अब सुबह 8 बजे खुलेंगे

दैनिक ख़बरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 15 अप्रैल 2026 जिले की सरकारी…
Share to :

वैसाखी उत्सव-2026 कलाग्राम में गूंजे लोक रंग, भांगड़ा-गिद्धा पर झूमे दर्शक

दैनिक ख़बरनामा 12 अप्रैल 2026 भारत सरकार के North Zone Cultural Centre…
Share to :