दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 होशियारपुर | Raj Kumar Chabbewal को गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के नाम पर एक संदिग्ध फोन कॉल आने का मामला सामने आया है। सांसद ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस को शिकायत दी है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।डॉ. चब्बेवाल ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8:45 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह उनसे बात करना चाहते हैं। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने फोन पर खुद को अमित शाह बताते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और पूछा कि वह इस समय कहां हैं।सांसद के अनुसार उन्होंने बताया कि वह होशियारपुर में हैं। इस पर फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि जब भी वह दिल्ली आएं तो उनसे मुलाकात करें।
डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि बातचीत के दौरान उन्हें शक हुआ क्योंकि फोन करने वाले की आवाज गृह मंत्री अमित शाह जैसी नहीं थी और कॉल भी किसी आधिकारिक नंबर से नहीं आई थी। मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिसअधिकारियों से संपर्क कर पूरी जानकारी साझा की।पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। कॉल करने वाले व्यक्ति और इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सात साल पुराने इंद्रजीत सिंह हत्याकांड में सबूतों के अभाव में तीन आरोपी बरी

पंजाब 3 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) मोहाली के खरड़ में…
Share to :

मोहाली में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 13.77 ग्राम हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक ख़बरनामा 11 अप्रैल 2026 मोहाली (एसएएस नगर) पुलिस ने “युद्ध नशों…
Share to :

मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम प्रभजोत कौर

पंजाब 11 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली),जिला…
Share to :

रोपड़ के गांव में लव मैरिज पर पाबंदी, उल्लंघन पर निष्कासन का फरमान

दैनिक खबरनामा 21 अप्रैल 2026 रोपड़ जिले के मोरिंडा क्षेत्र के गांव…
Share to :