दैनिक ख़बरनामा 9 मई 2026 एसएएस नगर, 9 मई खेल विभाग पंजाब द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पीआईएस जिला एवं उप-केंद्र उत्कृष्टता स्कूलों हेतु फुटबॉल खेल के सिलेक्शन ट्रायल्स का आयोजन शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिंहपुरा रोड कुराली में किया गया। ट्रायल्स के पहले दिन पंजाब के विभिन्न जिलों से आए 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।ट्रायल्स के दौरान अनुभवी कोचों ने खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल कौशल और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। इस मौके पर पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि इन ट्रायल्स का मुख्य उद्देश्य राज्य के होनहार फुटबॉल खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।जिला खेल अधिकारी एसएएस नगर रुपेश कुमार बेगड़ा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को अगले चरण के लिए तैयार किया जाएगा ताकि वे भविष्य में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर सकें। उन्होंने कहा कि खेल विभाग पंजाब में खेलों के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम के दौरान युवाओं से नशों से दूर रहकर खेलों से जुड़ने की अपील भी की गई। खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और जज्बे के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुराली के प्रिंसिपल कंवलजीत सिंह, रिटायर्ड प्रिंसिपल सुपिंदर सिंह, फुटबॉल कोच गरजीत सिंह, चरणप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह रॉकी, समाजसेवी गुरशरण सिंह, धर्मिंदर सिंह बीएसएफ, नरेंद्र सिंह राजू, नविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह और कुलदीप सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026